कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने डा. राहुल सूद पर गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्तियों में से 1 को गिरफ्तार किया

जालंधर (अरोड़ा) :- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शरारती तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत, थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर की पुलिस टीम ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित मोर सुपर मार्किट स्टोर के सामने हुई गोलीबारी की घटना में तीन व्यक्तियों की पहचान कर उनमें से एक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मुकदमा नंबर 113 दिनांक 19.08.2025, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट, गंभीर अपराध 118(1)(2) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में डा.राहुल सूद, निवासी जालंधर हाइट्स-2, जालंधर में दर्ज किया गया, जो किडनी हॉस्पिटल जालंधर में डॉक्टर है। पीड़ित ने बताया कि दिनांक 19.08.2025 को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोर सुपर मार्किट स्टोर के सामने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह और सी.आई.ए. इंचार्ज सुरिंदर कुमार की देख-रेख में डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) जयंत पुरी, ए.डी.सी.पी. (सिटी-2) हरिंदर सिंह गिल, ए.डी.सी.पी. परमजीत सिंह और ए.सी.पी. रूपदीप कौर की एक टीम और सी.आई.ए. स्टाफ का गठन किया गया। जांच के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरों, तकनीकी सहायता और अन्य संसाधनों की मदद से घटना में शामिल तीन व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें से एक आरोपी सत्य नारायण पुत्र छोटी राम, जो वर्तमान में मकान नंबर 236, राम सिंह यार्ड, इंडस्ट्री एरिया, थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में रहता है, को पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक 24.08.2025 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, जालंधर में पेश किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *