एच.एम.वी. ने जीता जिला पर्यावरण सम्मान 2024-25

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की समर्पित लीडरशिप में हंसराज महिला महाविद्यालय को नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा किाला पर्यावरण समान 2024-25 द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी व लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद व डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति व लोकल एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्यों का निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि एचएमवी में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रोजैक्ट चल रहे हैं। जिनमें आशियाना, आब-ओ-हवा, एचएमवी ई-ट्री, पेपर रिसाइकलिंग यूनिट आदि शामिल हैं। उन्होंने एचएमवी स्टेकहोल्डर्स का भी धन्यवाद किया। प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि एचएमवी का चयन विभिन्न मामलों पर किया गया जैसे संसाधन संरक्षण, रिसाइकलिंग प्रयास तथा पर्यावरण जागरूकता के प्रति किए जाने वाले प्रयास। नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया स्टेट्स के चीफ एग्काीक्यूटिव आफिसर समर्थ शर्मा ने कहा कि एचएमवी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काबिल-ए-तारीफ काम किया है तथा उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयास अभूतपूर्व हैं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *