अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने काजी मंडी स्कूल में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को स्नेक्स,कोक,बिस्कुट व फल वितरित करने के साथ साथ स्टेशनरी भेंट की। उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने बताया कि हमारा क्लब जरूरतमंद बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको पढ़ाई कराने के लिए मदद करती रहती है। समर्पण क्लब समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली आर के सेठ ने अपनी पोती बेबी श्री के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वी डी जी1एन के महेंद्रू, पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, डी सी ऐस पब्लिकेशन राकेश चावला, रमेश भंडारी, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *