सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

जालंधर (अरोड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रधानाचार्यों और निदेशकों की देखरेख में शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्रुप के विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह जी के पोस्टर बनाए और देश के लिए उनके योगदान पर भाषण दिया।

विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे के साथ विभिन्न आकृतियाँ बनाईं, ध्वजारोहण किया और शहीद उधम सिंह जी को नमन किया। ग्रुप की वाईस चैरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी शहीद उधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के डॉ. जगरूप सिंह ने प्रिंसिपल के रूप में 17 वर्ष पूरे किए

जालंधर/अरोड़ा – मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने अपनी प्रिंसिपलशिप के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *