मोदी सरकार जल्द दिलाएगी करतारपुर, फिल्लौर और आदमपुर के लोगों को बंद रेलवे फाटकों से राहत – अविनाश चंद्र कलेर

करतारपुर, फिल्लौर और आदमपुर में रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज अंडरब्रिज बनाने का जल्द काम शुरू करवाके दिखाऊँगा- रवनीत बिट्टू

जालंधर (अरोड़ा) :- विधानसभा करतारपुर और फिल्लौर से पूर्व विधायक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र कलेर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर फिल्लौर, करतारपुर और आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर विस्तृत लिखित आवेदन सौंपा। कलेर ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से बंद रहने वाले रेलवे फाटकों के कारण लोगों को प्रतिदिन भारी जाम, समय की बर्बादी और आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि विधिपुर, गोराया, फिल्लौर स्थित बाबा साहिब अंबेडकर चौक के समीप रेलवे फाटक, फिल्लौर-बिलगा रेलवे फाटक तथा आदमपुर विधानसभा के खुर्द सहित अन्य प्रमुख रेलवे फाटकों पर प्राथमिकता के आधार पर अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कलेर को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार आम जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाएगा, ताकि करतारपुर, फिल्लौर और आदमपुर के लोगों को वर्षों पुरानी रेलवे फाटक की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। अविनाश चंद्र कलेर ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार लगातार पंजाब में आधुनिक रेलवे ढांचे का विस्तार कर रही है और जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। इन प्रस्तावित अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज के बनने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा लाखों लोगों को प्रतिदिन बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Check Also

गढ़वाल युवा भ्रात्रि मण्डल, अमृतसर (रजि.) की विशेष बैठक सम्पन्न

संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बनी सहमतिमुकेश गुसाई को सर्वसम्मति …