जालंधर (अरोड़ा) :- भारत के उभरते सितारे व पंजाब के मान हंस राज महिला महाविद्यालय ने एक बार फिर से द वीक-हंसा सर्वे 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता सिद्ध की है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने सर्वे से यह जानकारी सांझी करते हुए बताया कि एचएमवी ने पंजाब में आर्ट्स, साइंस व कामर्स स्ट्रीम में प्रथम रैंक, फैशन डिजाइनिंग में द्वितीय रैंक तथा मॉस कम्यूनिकेशन में तृतीय रैंक प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर एचएमवी परिवार को ढेरों बधाइयां दी। उन्होंने डीएवी कालेज प्रबंधकत्र्री समिति के सूझवान नेतृत्व प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) शिव रमन गौड़, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी व डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के वाइस प्रेसीडेंट जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया व उनकी पूरी टीम सुश्री सोनिया महेंद्रू, डॉ. रमा शर्मा, ज्योतिका मिन्हास, डॉ. राखी मेहता, नवनीता, डॉ. जीवन देवी, डॉ. सिम्मी, डॉ. शुचि शर्मा भी उपस्थित थे। यह उल्लेखनीय है कि एचएमवी को इंडिया टुडे, द ट्रिब्यून व नैशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ रैंक दिया जा चुका है।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera