जसूर पंचायत से प्रधान पद हेतु कृष्ण कांता शर्मा ने भरा नामांकन, जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील, विकास को बताया प्राथमिकता

मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनता की सेवा और पंचायत का समग्र विकास है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि जसूर पंचायत की जनता मुझे भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की इस मुहिम में साथ देगी।”- कृष्ण कांता शर्मा

नूरपुर (कांगड़ा)।(JJS) – क्षेत्र के अंतर्गत जसूर पंचायत से प्रधान पद की उम्मीदवार कृष्ण कांता शर्मा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नामांकन के बाद कृष्ण कांता शर्मा ने जसूर पंचायत की जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो पंचायत के चहुंमुखी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.

कृष्ण कांता शर्मा की प्राथमिकताएं

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी।

जसूर बाजार में शौचालयों की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।

बाजार में पर्याप्त लाइटों का प्रबंध किया जाएगा।

नालियों का निर्माण कराया जाएगा।

पक्की गलियों का निर्माण कर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्वित की जाएंगी।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *