जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब ईंटरनेशनल के आह्वान जरूरतमंद को खाना के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में देवी तालाब मंदिर के पीछे वाली रोड पर कुष्ठ आश्रम में समोसे,बिस्कुट, स्वीट्स व खाद्य पदार्थ भेंट किए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली ऐ के बहल ने आपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया। डी सी एस पब्लिकेशन ऐली राकेश चावला ने कहा हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लगातार ऐसे सेवा के कार्य कर रहा है जो कि काबिल ए तारीफ हैं। सचिव अशोक बजाज ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया और कहा हम आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंदर होंडा, डी सी ऐस पब्लिकेशन राकेश चावला, ऐ के बहल, जयदेव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा तजेंद्र शारदा, आर के सेठ,विनोद शर्मा,वाई के सिंगल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए
Check Also
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन
जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …
Jiwanjot Savera