जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक आशीर्वाद तथा वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट् के कुशल निर्देशन में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर छात्रों से लेकर शिक्षकों तक सभी ने पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम में न केवल अनुभवी योग साधकों ने हिस्सा लिया, बल्कि योग की शुरुआत कर रहे छात्रों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी दिखाई। पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और सामूहिक भावना से भर गया। इस अवसर ने सभी को यह प्रेरणा दी कि योग सिर्फ एक दिन की क्रिया नहीं, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनकर हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बना सकता है इसलिए हम सब को मिलकर योग को अपनी दिनचर्या में अपनाना होगा और शांति, संतुलन व स्वास्थ्य की दिशा में एक मज़बूत कदम बढ़ाना होगा।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera