दर्शन एकेडमी जालंधर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन एकेडमी जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और आत्मिक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मिलकर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक श्री दविंदर सिंह द्वारा विभिन्न योगासनों जैसे चक्रासन, सर्पासन, ताड़ासन, भुजंगासन आदि के अभ्यास एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी के साथ हुई।


उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला एवं शक्तिशाली बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने इस अवसर पर सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *