Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न स्कूलों के छात्रों एवं स्टाफ ने अहमदाबाद में हवाई हादसे में हुई मृतिकआत्मायों को दी श्रद्धांजलि

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न स्कूलों के छात्रों एवं स्टाफ ने अहमदाबाद हवाई हादसे में हुए मृतिक आत्मायों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके स्कूल छात्रों ने पोस्टर बनाये एवं मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

स्टाफ और छात्रों की ओर से दो मिनट का मौन भी धारण किया गया ओर भविष्य में कहीं पर भी ऐसी दुर्घटना ना होने के लिए प्रार्थना की। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करे और कहा कि यह हृदय विदारक घटना न केवल शहर के लिए एक क्षति है, बल्कि एक ऐसी त्रासदी है जिसकी गूंज पूरे देश में है।

जहाज़ पर मौजूद हर व्यक्ति के पास सपने, उम्मीदें और कहानियाँ थीं जो हमेशा हमारे दिलों में अंकित रहेंगी। दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले एवं भगवान से मृतकों के घर परिवार के सदस्यों को हौसले और हिम्मत देने की प्रार्थना की।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *