Tuesday , 16 September 2025

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पुलिस लांईन गौशाला में किया सार्थक प्रोजेक्ट

बेजुबान घायल पशु पक्षियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है-महेन्द्रू

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में (पी एफ ऐ) प्यूपल फार ऐनिमल पुलिस लांईन जालंधर में बेजुबान घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान और गऊशाला में गायों को चारा खिलाया। इस प्रोजेक्ट में डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,राज कुमार नैयर, अजय ग्रोबर ने सहयोग किया। महेंद्रू साहब ने कहा कि बेसहारा बेजुबान घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है, हर इंसान को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम मानवता की सेवा के कार्य तो करते रहते हैं साथ साथ ऐसी संस्थाओं जो कि बेजुबान बेसहारा पशु पक्षियों की सेवा कर रही हैं उन की भी मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस मौके पर वी डी जी-1 एन के महेंद्रू, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी , डी सी टी पब्लिकेशन राकेश चावला, ऐ के बहल, रमेश भंडारी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और राज्य में आम हालात बहाल करने के लिए दिन-रात जुटी पंजाब सरकार: अमृतपाल सिंह

जालंधर (अरोड़ा) :- ज़िला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *