अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पुलिस लांईन गौशाला में किया सार्थक प्रोजेक्ट

बेजुबान घायल पशु पक्षियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है-महेन्द्रू

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में (पी एफ ऐ) प्यूपल फार ऐनिमल पुलिस लांईन जालंधर में बेजुबान घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान और गऊशाला में गायों को चारा खिलाया। इस प्रोजेक्ट में डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,राज कुमार नैयर, अजय ग्रोबर ने सहयोग किया। महेंद्रू साहब ने कहा कि बेसहारा बेजुबान घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है, हर इंसान को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम मानवता की सेवा के कार्य तो करते रहते हैं साथ साथ ऐसी संस्थाओं जो कि बेजुबान बेसहारा पशु पक्षियों की सेवा कर रही हैं उन की भी मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस मौके पर वी डी जी-1 एन के महेंद्रू, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी , डी सी टी पब्लिकेशन राकेश चावला, ऐ के बहल, रमेश भंडारी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *