कैबिनेट मंत्री ने सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव समारोह के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रबंधों की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश कहा, इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को 11 जून को सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव और इस संबंध में 10 जून को बड़े पैमाने पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के लिए समय पर पूरे प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में कैबिनेट मंत्री ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा सहित अन्य गणमान्यों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को धार्मिक रीति-रिवाजों व परंपराओं के अनुसार समारोह मनाने तथा उचित तरीके से इनका संचालन करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रबंधों की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा ताकि समागम को उचित ढंग से आयोजित किया जा सकें। भगत ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शोभायात्रा और मुख्य समारोह में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने समागम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश देते हुए महिला पुलिस की तैनाती करने को भी कहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शोभा यात्रा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लोगों की सुविधा के लिए रूट प्लान तैयार करने को भी कहा ताकि समारोह वाले दिन सड़कों पर चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगत ने समागम स्थल एवं शोभा यात्रा रूट पर साफ-सफाई, सजावट, चौक का सौन्दर्यीकरण, पेयजल, अस्थायी शौचालय, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, मैडिकल दल, एम्बुलेंस एवं दवाइयों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल.अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा मार्ग पर यदि कहीं भी बिजली के तार लटके हों तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शोभा यात्रा तथा मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई, लाइट आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि वे मौके पर जाकर कार्य का बारीकी से निरीक्षण करें तथा कार्य को पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व आपसी तालमेल से निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सतगुरु कबीर जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा व मुख्य समारोह के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपकर सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देगा। इस अवसर पर एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा ​​व रणदीप सिंह हीर, नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर मंदीप कौर, सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *