जालंधर (अजय छाबड़ा) :- मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र माहिन सेठी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई एडवांस में आल इंडिया 999वां रैंक हासिल किया। इससे पहले, उसने जेईई-1 और जेईई-2 में भी बेहतरीन अंक प्राप्त करके समूह और अभिभावकों को गौरवान्वित किया। वह अपने माता-पिता से प्रेरित हैं, जो इंजीनियरिंग पेशे में हैं, मां पूनम सेठी डेविएट में सेवाएं देती हैं, और पिता गौरव सेठी एल.पी.यू. में सेवाएं प्रदान करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने माहिन और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Check Also
तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है
पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …
Jiwanjot Savera