दर्शन अकादमी में विद्यार्थी परिषद का गठन

अनमोल अरोड़ा हेड बॉय, दिवांशी हेड गर्ल बनीं

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में सत्र 2025- 26 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल दिनेश सिंह जी की अध्यक्षता में शिक्षकों की सहमति से विद्यार्थियों को अलग-अलग पदों के लिए नामित किया गया। अनमोल अरोड़ा को हेड बॉय, दिवांशी गुप्ता को हेड गर्ल, वॉइस हेड बाय मौलिक शर्मा, वॉइस हेड गर्ल नंदनी को चुना गया। इसके अलावा स्कूल प्रीफेक्ट के लिए पवन, कल्चरल हेड झलक पांडे,स्पोर्ट्स हेड हरमिंदर, लिटरेरी हेड समृद्धि तथा अनुशासन हेड इश्तप्रीत सिंह को चुना गया। सभी विद्यार्थियों को उनके नाम और पद के बैच लगाए गए तथा स्कार्फ पहनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की चारों हाउस टीमों के कप्तान, उप कप्तान तथा हाउस प्रीफेक्ट के अलावा पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के मॉनिटर चुने गए तथा उन्हें बैच लगाया गया। चुने गए सभी विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य जी को सलामी दी तथा अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्कूल के प्रति दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाकर आदर्श विद्यार्थी बनने की सलाह दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *