सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा बाहरवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने स्कूल डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में पी.एस.ई.बी बाहरवीं कक्षा के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर कर ग्रुप एवं अपने मां बाप का नाम रोशन किया। जिसमें छात्रों की लगन, मेहनत और जज्बे से स्कूलों ने बिना किसी री-अपीयर या कंपार्टमेंट के शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।

स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों मे: मरीया 90, पुष्प कमल 88.2, शरप्रीत कौर एवं माधव घई 88, मंथन 87.8, रिषभ 87.2, दीपांशु 86, लक्षय 85.8, गौरव रंधावा 85.6, वैष्णवी एवं अर्शदीप कौर 85, निशांत 84.8, संजना भार्घव 84.6, कोमल कुमारी 84. 4, वंश 83.8, कृष कुमार 83.2, जाइया कैले एवं मयंक ने 83, आशीष 82.4, गुर्नीत बिंदर, ऋतू, भूमिका ने 82, ख़ुशी 81.8, साहिल 81.6 अदिति, दीपक, मुस्कान ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप और माता पिता का नाम रोशन किया।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि छात्रों और अध्यापकों द्वारा पूरे वर्ष की गई कड़ी मेहनत का परिणाम रिजल्ट वाले दिन दिखाई देता है। इसी के साथ सभी छात्रों एवं अभिभावकों का मुँह मीठा करवाते हुए कहा की सेंट सोल्जर स्दैव छात्रों के विकास के लिए खड़ा है।

About admin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *