‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ तहत जालंधर में अवैध संपत्तियां ध्वस्त

कमिश्नरेट पुलिस नशे का खात्मा करके जालंधर को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध: पुलिस कमिश्नर

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ तहत जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि अबादपुरा स्थित हनी कल्याण के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

हनी एक कुख्यात ड्रग तस्कर है, जिसके खिलाफ 5 एफ.आई.आर. दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ड्रग माफिया को कड़ा संदेश देने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इससे ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों में डर पैदा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नागरिकों से सरकार द्वारा जारी किए व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से नशे से संबंधित जानकारी सांझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया तथा इसे नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बताया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *