Breaking News

एच.एम.वी. में फोटोग्राफी वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिजाइन विभाग द्वारा फोटोग्राफी पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन टेक कैड कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट जालंधर की रिलेशनशिप मैनेजर हररचनीत कौर व फिल्म मेकिंग एक्सपर्ट फैकल्टी हरजश्न सिंह उपस्थित थे। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को फोटोग्राफी की जानकारी उपलब्ध करवाना था ताकि वह इस कला का प्रयोग अपने डिजाइन के काम में कर सकें। इस वर्कशाप के माध्यम से छात्राओं को डिजाइन कम्यूनिकेशन, टेक्निकल विशेषज्ञता, एसथैटिक समझ आदि की जानकारी प्राप्त हुई। छात्राओं ने वर्कशाप के दौरान विभिन्न प्रोजैक्ट भी तैयार किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने वर्कशाप की सराहना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता सहित विभाग के अध्यापक रीतिका, मनिका तथा रवनीत कौर भी उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *