सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने बी.एड सेमेस्टर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के विद्यार्थियों में खुशी सरीन ने 8.3 एसजीपीए, पलक ने 8.2 एसजीपीए, रमनजीत और मनप्रीत कौर ने 8.0 एसजीपीए, रितिका, रुचिका अग्रवाल, नेहा बसरा, हरजीत कौर, जसलीन ने 7.8 एसजीपीए प्राप्त किए तथा कॉलेज के 72 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता ने छात्रों को ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

आम लोगों के बीच पहुंचे पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा, माई हीरा गेट पर धन्ना-कचौरी और पंडित जी की लस्सी का लिया स्वाद

अशोक सरीन हिक्की सहित भाजपा नेताओं के साथ बाजार में आम नागरिक की तरह घुले-मिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *