Breaking News

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट – टीचर मीटिंग का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने आज विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करने के लिए पैरेंट – टीचर मीटिंग का आयोजन किया। लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने बताया कि पैरेंट – टीचर मीटिंग के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रगति, उनकी ताकत और कमजोरी, उनके सामाजिक व्यवहार आदि के बारे में चर्चा करना था। साथ ही अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया, ताकि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पी.टी.ए.की कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने पैरेंट – टीचर मीटिंग के सफल आयोजन के लिए पी.टी.ए. सदस्यों डॉ. अकाल अमृत कौर, डॉ. जसविंदर कौर और डॉ. रमन प्रीत कोहली की सराहना की।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने सहोदय ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने पोदार इंटरनेशनल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *