एच.एम.वी. ने मनाली ट्रिप किया आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय,जालंधर द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में मनाली के 4 दिवसीय ट्रिप का आयोजन किया गया। इस ट्रिप में कॉलेज के टूर एवं एक्सकर्शन कमेटी की अध्यक्ष डॉ. वीना अरोड़ा, मुक्ति अरोड़ा, डॉ बलजिंदर सिंह और सोनाली बेरी भी छात्राओं के साथ मौजूद रहे। 92 छात्राओं ने मनाली में मनमोहक दृश्यों, बर्फबारी और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। ट्रिप के दौरान छात्राओं ने सोलंग घाटी, हिडंबा मंदिर और बौद्ध मठ की यात्रा की। इसके साथ ही उन्होंने मनाली के प्रसिद्ध मॉल रोड पर खरीदारी भी की। इस ट्रिप के दौरान छात्राओं के मनोरंजन के लिए डीजे पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस ट्रिप में छात्राओं ने अपने जीवन की अमूल्य यादें संजोईं। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इस ट्रिप की यादें छात्राओं के दिलों में हमेशा रहेंगी।

Check Also

एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन में किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभावशाली नाटक-अनसुनी आवाज़ों को मिला अभिव्यक्ति का मंच

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर द्वारा ब्रिटिश काउंसिल प्रोजेक्ट के अंतर्गत “अनकही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *