एच एम वी को मिला जल स्थिरता पुरस्कार 2025-26

जालंधर(अरोड़ा):- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के नेतृ्तव में हंसराज महिला महाविद्यालय को नैशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर जल स्थिरता पुरस्कार 2025-26 से नवाकाा गया है। इस अवार्ड ने एचएमवी की ग्रीनर व स्थिर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता साबित हो जाती है। एक विशेष समारोह में प्राचार्या डॉ. सरीन ने नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया को उनके योगदान व समर्पण के लिए सन्मानित किया। इस अवसर पर स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत नेहरू आर्ट्स एंड साइंस कालेज तामिलनाडू के विद्यार्थी व अध्यापक भी उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. सरीन व नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया ने नैशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ श्री समर्थ शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डीएवी कालेज प्रबंधकत्र्री समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरैक्टर उच्च शिक्षा विभाग डीएवी कालेज प्रबंधकत्र्री समिति शिव रमन गौड़, आई.ए.एस. (रिटा.), लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के.सूद का भी धन्यवाद किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने यह अवार्ड एचमएमवी की फैकल्टी व नॉन टीचिंग सदस्यों को समर्पित किया। इस अवसर पर डॉ. आशमीन कौर, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. राखी मेहता व डॉ. शैलेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *