एल.के.सी फॉर वूमेन, जालंधर ने ‘खाना पकाने और बेकिंग की कला’ पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के होम साइंस विभाग ने होटल मैनेजमेंट विभाग, एल.के.सी. टेक्निकल कैंपस, जालंधर के सहयोग से ‘खाना पकाने और बेकिंग की कला’ पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला में छात्राओं ने बेक्ड उत्पादों और नमकीन स्नैक्स की तैयारी के बारे में सीखा। एल.के.सी . टेक्निकल कैंपस के संकाय सदस्यों ने अरशदीप सिंह, हेड, होटल मैनेजमेंट विभाग, एल.के.सी. टेक्निकल कैंपस, जालंधर के विशिष्ट मार्गदर्शन में व्यवहारिक सत्रों का संचालन किया। यह कार्यशाला मैडम आत्मा सिंह, अध्यक्ष, होम साइंस विभाग, लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित की गई। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए मैडम आत्मा सिंह का आभार व्यक्त किया।

Check Also

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के विद्यार्थियों ने स्टेट-लेवल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- ​एपीजे एजुकेशन की चेयरपर्सन, एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की सह-संस्थापक एवं चांसलर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *