जालंधर (अरोड़ा):- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में पीजी विभाग साइकोलॉजी की फ्रायेडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएचएस अस्पताल के कलिनीकल साइकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मदान, एमएएपी, एमबीए, एम.फिल, पीएचडी, यूजीसी-नेट, कलिनीकल साइकोलॉजिस्ट उपस्थित थे। वह कोन ट्री के को-फाउंडर तथा केयर फॉर आटिकम फाउंडेशन जालंधर के ऑपरेशनल हैड भी हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. अतुल मदान ने छात्राओं को इंटरएक्टिव सैशन में शामिल किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक थेरेपिस्ट हमारे और क्लाइंट के बीच में पुल का काम करता हैै। उन्होंने एक प्रभावी काउंसिलर की विशेषताएं व गुण भी बताए। उन्होंने बेहतर ज्ञान के लिए छात्राओं से रोल प्ले भी ·रवाया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने साइकोलॉजी विभाग की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera