भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारे संसार की मनोकामनाएं होती है पूरी-राकेश राठौर

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कमल विहार शिवपुरी में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा):-कमल विहार शिवपुरी में शिव भक्तो के परिवार द्वारा आज महा शिवरात्रि के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशाल भंडारे का शुभारंभ जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,पार्षद पति हरपाल सिंह मिंटू, होशियार लाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, नितिन बहरोल, गुरसेवक सिंह,मोहिंदर पाल, यश पाल, हेमंत पाठक,सुखविन्दर सिंह,सुनील कुमार, ने भी भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई इस मौके पर राकेश राठौर ने कहा कि जो भक्त भगवान शिव को सच्चे मन से याद करके उनकी आराधना करते हैं।

भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामनाएं जरूर पूरी करते हैं उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सारे विश्व के पालनहार हैं और उनकी कृपा व आशीर्वाद से किसी को जीवन में भी कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *