विधायक डॉ अजय गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

अमृतसर (प्रदीप) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता के निवास स्थान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। निवास स्थान पर पहुंचने पर विधायक डॉ अजय गुप्ता, उनके बेटे डॉ सरांश गुप्ता , बेटे डॉ सार्थक गुप्ता ने स्वागत किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे। विधायक डॉ गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पार्षद, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर से मिलवाया।

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने विधायक डॉ अजय गुप्ता की पत्नी से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा और जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना की। बता दे कि विधायक डॉ गुप्ता के बेटे डॉ सार्थक  गुप्ता की पिछले दिनों शादी हुई थी। अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने डॉ सार्थक गुप्ता को आशीर्वाद दिया और बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *