एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्साहवर्धक संवादात्मक सत्र

जालंधर (अरोड़ा):- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में एनएसएस और महिला सशक्तिकरण सैल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित साक्षात्कार सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेणु सेठ, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस (ग्रामीण), जालंधर और गहिमा अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह संस्था सदैव ही लड़कियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रयासरत है।

सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक योगदान और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक व्यावहारिक चर्चा की गई। इस अवसर पर द पावर ऑफ वुमेन विषय पर एक लघु फि़ल्म भी दिखाई गई। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रण लेते हुए वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन एकता और प्रगति के संदेश के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. वीना अरोड़ा, हरमनु, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. अंजना भाटिया और प्रोतिमा के संरक्षण में सपन्न हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *