जालंधर (अरोड़ा) :- जिला लोक संपर्क अधिकारी होशियारपुर हरदेव सिंह आसी ने आज जालंधर में जिला लोक संपर्क अधिकारी जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर हाकम थापर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हरदेव सिंह आसी ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिला निवासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत करवाना और मीडिया के माध्यम से जमीनी स्तर पर हर व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु का काम करेंगे और प्रशासकीय अधिकारियों और पत्रकारों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित करके जिले की तरक्की और खुशहाली में अपना योगदान देंगे। उन्होंने मीडिया हब के तौर पर जाने जाने वाले जालंधर के पत्रकारों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि वे पत्रकार साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले हरदेव सिंह आसी, पटियाला और शहीद भगत सिंह नगर जिलों में डी.पी.आर.ओ. के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अवसर पर दफ्तर के सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera