जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए मानवता की सच्ची सेवा व लायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए राशन भेंट किया गया और एक जरूरतमंद परिवार को भी राशन भेंट किया। उप प्रधान प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि अन्न दान महादान है और लायंस क्लब ईंटरनेशनल फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में विश्व में अग्रणी है। हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है। प्रधान आनंद ने कहा हम सब मिलजुल कर ऐसे नेक कार्य आगे भी करते रहेगें। अश्वनी मल्होत्रा, गुलशन अरोड़ा, अरुण वशिष्ट, डाक्टर अमरजीत सैनी, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, ईंजी गुरदीप सिंह,जसवंत सिंह, रमेश कुमार कश्यप, बलविंदर सिंह ने इस नेक कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, पूर्व प्रधान अश्वनी सहगल, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, प्रथम लांयन लेडी सुदेश आंनद, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera