बी बी के डी ए वी कॉलेज में स्वामी दयानंद जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फार विमेन, अमृतसर में स्वामी दयानंद जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रुप में डॉ. रमेश आर्य (उप-प्रधान, डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी) तथा प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे।
प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम हवन यज्ञ की निर्विघ्न समाप्ति के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। आपने छात्राओं को महर्षि दयानन्द जी के जीवन एवं उपदेशों से परिचित करवाते हुए कहा कि महर्षि के कारण ही नारी शिक्षा से नारी सशक्तिकारण सम्भव हो पाया है। उनके द्वारा किए गए समाज सुधारों से ही समाज का उत्थान सम्भव हुआ है। उनके सादगी एवं त्यागमय जीवन से प्राप्त शिक्षाओं को हमें जीवन में धारण करना चाहिए। आदरणीय पूनम सूरी जी (प्रधान, डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी) के दिशानिर्देशों में समस्त डी ए वी महर्षि एवं आर्य समाज के मूल्यों को अपने जीवन में शिरोधार्य कर रहें हैं।
डॉ. रमेश आर्य ने अपने सम्बोधन में छात्राओं को कर्म करने एवं पूरे मन से प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि यदि हमें अपने जीवन में सफल होना है तो अपने कहे शब्दों को क्रियात्मक रूप देना आवश्यक है। हमारी कथनी और करनी एक होनी चाहिए। यहीं सफल जीवन का सूत्र है।
इन्द्रपाल आर्य (प्रधान, आर्य समाज, लक्ष्म्णसर) ने छात्राओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि हमें आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द जी के पथ पर अग्रसर रहते हुए उनके बनाए आर्य समाज के दस नियमों को अपने जीवन में व्यावहारिक रुप से अपनाना चाहिए। अंत में संगीत विभाग के प्रो. नरेन्द्र एवं विजय महक द्वारा ’ऋषि कौम का रहनुमा बनके आया’ मनमोहक भजन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुशल मंच संचालन डॉ. अनीता नरेन्द्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राकेश मेहरा, संदीप आहुजा, गौरव तालवाड़ (आर्य समाज, शक्ति नगर), अतुल मेहरा (आर्य समाज, माडल टाउन), इंद्रजीत ठुकराल (आर्य समाज, पुतलीघर), रेणु घई, हरीश ओबराय, अनिल विनायक (आर्य समाज, लॉरेंस रोड) के माननीय सदस्यों सहित कॉलेज ऑफिस बियरर्ज एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

Check Also

एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर जालंधर में प्री प्राइमरी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर जालंधर में आयोजित किया गया था इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *