श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की ओर से 24 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाली श्री भागवत कथा की तैयारी लगभग संपूर्ण – राहुल बाहरी

कथा स्थल पर भूमिपूजन तथा विधि-विधान से ध्वज लगाकर आगामी कार्यक्रम का किया आगाज

जालंधर (अरोड़ा) – श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की ओर से जालंधर के पटेल चौक में स्थित साई दास स्कूल के मैदान 24 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाली श्री भागवत कथा की तैयारी लगभग संपूर्ण हो चुकी है जिसमें विश्व विख्यात कथावाचक जया किशोरी जी के मुखारबिंद से करेंगी। भागवत कथा के शुरुआत से पहले आज ध्वजारोहण किया गया। वहीं कथा स्थल पर भूमिपूजन तथा विधि-विधान से ध्वज लगाकर आगामी कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर संस्था के मुख्य सदस्य एवं विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी तीसरी बार जालंधर पधार रही हैं, जो भगवान श्री कृष्ण की अमृतमय कथा से सभी को निहाल करेंगी।

उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को माता अनसूया की कथा, वराह अवतार की कथा और शिव पार्वती विवाह होगा।

तीसरे दिन जड़ भरत की कथा, अजामिल की कथा और प्रहलाद चरित्र का वर्णन होगा।

चौथे दिन धर्म की कथा समुद्र मंथन, भगवान श्री राम का जन्मोत्सव और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

पांचवें दिन गोवर्धन पूजा और 56 भोग का आयोजन किया जाएगा और फिर अंतिम दिन श्री कृष्ण अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, महाभारत की कथा, राजा परीक्षित की कथा होगी। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का समापन भी इसी दिन होगा।

रमन अरोड़ा ने बताया कि इस भव्य आयोजन के मुख्य यजमान द्वारकाधीश श्री कृष्ण जी महाराज होंगे। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, राजू मखीजा, राहुल बाहरी, महेश मखीजा, कृष्ण लाल वधवा, संचित मखीजा,धर्म पाल पाली सहित कई लोग उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *