सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्रा रहमत शर्मा बनी आज के समय की उभरते कलाकार

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मॉडल हाउस शाखा की कक्षा 4 की छात्रा रहमत शर्मा आज के समय की उभरती हुई कलाकार और कई उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के रूप में अपनी यात्रा तब शुरू की जब वह सिर्फ 3 साल की थीं, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम किया। ऐप्स प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो में भी भाग लिया और 2022 में लुधियाना में जूनियर फैशन शो में उसको ताज देकर सन्मानित किया गया। वह अब 10 साल की हो गई हैं और एक मॉडल, डांसर और एक्टर बनकर सब कुछ हासिल किया है। हालाँकि, वह हर चीज में सर्वश्रेष्ठ हैं, उन्होंने *कोहरा 2 सीजन जैसी कुछ वेब सीरीज़ भी की हैं और *ज़ी पंजाबी सीरियल नवा मोड़ में भी भूमिका निभाई है और आने वाले समय में और भी बहुत कुछ करेंगी। रहमत के माता-पिता ने कहा कि उसकी इस उपलब्धि का श्रेय ग्रुप प्रबंधन और उसके स्कूल के अध्यापकों को जाता है। उसकी इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उसे पुरस्कृत किया और उसे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *