Breaking News

एच.एम.वी. में नाइट स्काई वॉच का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब द्वारा छात्राओं के लिए नाइट स्काई वॉच का आयोजन किया गया। ग्रह एक सीधी रेखा में दिखे जो कि अद्भुत नकाारा था। यह सभी के लिए कभी न भूलने वाला पल था। इस प्रकार के आयोजन से एस्ट्रानमी की ओर युवाओं का स्थान खिंचता है। फिजिक्स विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा ने कहा कि इस खास दिन को प्लेनेट परेड कहा गया है क्योंकि इस दिन 6 ग्रह -वीनस, मार्स, जुपिटर, सैटर्न, यूरेनस व नैप्चयून एक सीधी रेखा में दिखे। इस दुर्लभ अवसर को देखने के लिए फिजिक्स विभाग से श्री सुशील कुमार द्वारा कॉलेज लॉन में हाई पावर टेलीस्कोप सेट किया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, फैकल्टी सदस्यों व विद्यार्थियों ने जुपिटर व उसके चार चांद सैटर्न व उसके खूबसूरत रिंग्स, हैड प्लैनेट मार्च व इवनिंग स्टर वीनस को टैलीस्कोप से देखा। इस अवसर पर डॉ. सिम्मी गर्ग, हरप्रीत कौर, डॉ. गगनदीप व डॉ. वीना अरोड़ा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक मूवी भी दिखाई गई ताकि छात्राओं को ब्रह्मांड की जानकारी दी जा सके। इस आयोजन में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने भारत सरकार के बायोटेक्नालिजी विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी ग्रांट के अन्तर्गत कालेज ने हाई पॉवर टेलीस्कोप खरीदा तथा यह आयोजन किया। उन्होंने विभाग की भी सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शहरवासी भी ग्रहों के लिहाज से अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *