Breaking News

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया ग्रुप का नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया ग्रुप का नाम। सूचना देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरपाल सिंह ने बताया कि बी. फार्मेसी सेमेस्टर 1 के टॉपर्स गगनदीप कौर ने 9.03 सीजीपीए, भूमिका ने 9.0 सीजीपीए, गरिमा ने 9.0, सिमरन राणा ने 9.0, अमीषा ने 8.93 सीजीपीए प्राप्त किए। सेमेस्टर 3 में युकिता मित्तल ने 8.8 सीजीपीए, नवजोत कौर ने 8.5 सीजीपीए, विशाल कुमार सन्याल ने 8.3 सीजीपीए प्राप्त किए। सेमेस्टर 5 में बबीता ने 9.0 सीजीपीए, तमन्ना ने 8.69, नंदिनी ने 8.62 सीजीपीए, मयंक ने 8.8 सीजीपीए, खुशी ने 8.58 सीजीपीए, काजल ने 8.42 सीजीपीए, रिधम ने 8.42 सीजीपीए प्राप्त किए। छात्रों की इस उपलब्धि पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *