वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग में कराया श्री सुखमणि साहिब का पाठ व कीर्तन

नए साल पर सभी की सुख-स्मृद्धिृ के लिए की अरदास

जालंधर (मक्कड़) :- नए साल के उपलक्ष्य में बुधवार को मॉडल टाउन स्थित वाटर सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग के परिसर में श्री सुखमणि साहिब का पाठ कराया गया। कीर्तनी जत्थे ने गुरु साहिब की वाणी का सिमरन किया गया। इस मौके पर इलाका पार्षद अरुणा अरोड़ा और उनके बेटे अंशुल अरोड़ा खास तौर पर पहुंचे। जिनका स्वागत डिवीजन नंबर-1 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जसकरण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नए साल के उपलक्ष्य में श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया था। सभी स्टाफ और आम लोगों की सुख स्मृद्धि के लिए अरदास की गई। पार्षद अरुणा अरोड़ा ने भी सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डिवीजन नंबर-2 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नवजोत सिंह विरदी, एसडीओ गगनदीप सिंह वालिया, एसडीओ साहिल वड़ैंच, एसडीओ पंकज कपूर, एसडीओ साहिल ठाकुर, जेई रोहित (सैनीटेशन), जेई किशोर कुमार और अन्य स्टाफ व यूनियन के पदाधिकारियों ने हाजिरी लगाई। पाठ और कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *