Breaking News

मेयर वर्ल्ड स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। स्कूल की परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित माँ सरस्वती का हवन करवाया गया ताकि ईश्वर बच्चों के सिर पर आशीर्वाद भरा हाथ रखें और अगामी परीक्षाओं में बढ़िया अंक प्राप्त कर अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करें। बच्चे अपना सिर ढक कर पूर्ण श्रद्धा से हवन में बैठे और सभी छात्र ,अध्यापकगण तथा स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने भी हवन में आहुतियाँ अर्पित की । हवन करने के पश्चात अरदास की गई और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी ने पूर्ण निष्ठा से वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। हवन के पश्चात मिष्ठान प्रसाद बाँटा गया। हवन में स्कूल की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, प्रधानाचार्या दिव्या कैनी, उपप्रधानाचार्या चारु त्रेहन और मेयर गलैक्सी की हेड मिस्ट्रेस परीना सबलोक विशेष तौर पर उपस्थित थीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि स्कूल में इस तरह के धार्मिक प्रोग्राम करवाने चाहिए जिससे बच्चों में ईश्वर के प्रति आस्था बनी रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *