सीटी यूनिवर्सिटी ने बहादुरी को किया सलाम: “हीरोज़ इन खाकी” अवॉर्ड्स

पुलिस विभाग के साहस, समर्पण और बलिदान को सलाम

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी ने “हीरोज़ इन खाकी” पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें पुलिस विभाग के साहस, समर्पण और बलिदान को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री शुभम अग्रवाल, डीसीपी लुधियाना, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि एसीपी गुरदेव सिंह और एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर एसीपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल, सीनियर कांस्टेबल, कांस्टेबल और क्लर्क सहित विभिन्न रैंकों के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान कविता, नृत्य और गायन जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिसमें छात्रों और पुलिस अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन यादगार क्षणों से भरा रहा। समारोह का समापन केक काटने कटिंग सेरेमनी के साथ हुआ, जो पुलिस विभाग के प्रति यूनिवर्सिटी की कृतज्ञता का प्रतीक था। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनीबीर सिंह ने पुलिस की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, “हम पुलिस बल के अथक प्रयासों का सम्मान करते हैं, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।” डीसीपी शुभम अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह गर्व का क्षण है कि सीटी यूनिवर्सिटी हमारे पुलिस बल की मेहनत और समर्पण को पहचान दे रहा है। हम इस सम्मान के लिए आभारी हैं।” यह समारोह सीटी यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो समाज में पुलिस विभाग के योगदान को पहचान ने और सराहने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस आयोजन के माध्यम से सीटी यूनिवर्सिटी ने पुलिस और जनता के बीच एकजुटता और सहयोग को प्रोत्साहित करने की पहल की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *