जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जालंधर छावनी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य रविंदर कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य ने आजाद भारत की तरक्की के लिए सबको योगदान देने की अपील की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटिका प्रस्तुत करके नए भारत को प्रस्तुत किया। प्राथमिक वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विविधता में एकता की वेशभूषा से सबके मन को मोह लिया। उपप्राचार्य उग्रमोहन यादव ने ने आजादी को देश की तरक्की और खुशहाली का आधार बताया। देशभक्ति के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera