Breaking News

लायंस भवन जालंधर में घुटनों के दर्द से छुटकारा हेतु 15 वर्षों से लग रहे नी-ब्रेस कैंप का किया शुभ आरंभ

यह कैंप 19, 20 जनवरी को भी लगेगा-जे बी सिंह चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान श्रीराम आनंद व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी की अगुवाई में मुख्य मेहमान रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा ने लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में बिना ओप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा हेतु नी-ब्रेस कैंप का शुभारंभ किया। पी एन आर सोसाइटी भावनगर गुजरात से आए डाक्टर विजय नाईक ने घुटनों के दर्द के पेशेंटों का चेक अप किया। चौधरी साहब ने कहा कि हमारा लायंस क्लब 15 वर्षों से यह कैंप लगा कर लगातार लोगों की सेवा कर रहा है, हजारों लोग इस प्रोजेक्ट से फायदा ले चुके हैं।जो भी पेशेंट फायदा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह कैंप 19व 20 जनवरी को भी लगेगा। इस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा ने बताया कि लायंस क्लब जरूरतमंद लोगों के लिए एक अच्छा उपराला कर रहा है। श्रीराम आनंद ने बताया कि कैंप में खाने का एवं रहने का प्रबंध लायंस क्लब वहन करेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर सी गुलाटी, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगननाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, ईंजी: गुरदीप सिंह,बलकार सिंह सैनी , अरुण विशिष्ट, खुशपाल सिंह, आशीष गुलाटी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *