जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी

बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना जालंधर वेस्ट जीतेंगे-सुशील शर्मा

व्यापारी, उद्योगपति,आम लोग सरकारी तानाशाही से तंग-राकेश राठौर

आप एवं कांग्रेस के गठबंधन की नूरा कुश्ती नही चलेगी-सुशील रिंकू

केवल भाजपा जालंधर वेस्ट मे विकास के द्वार खोल गुंडागर्दी,बदहाली ठीक कर सकती-के.डी भंडारी

वेस्ट मे आप की सत्ता व कांग्रेस के विपक्ष वाले गठजोड़ ने आयुष्मान व आवास योजना के काम रुकवाये- शीतल अंगुराल

जलांधर (अरोड़ा ) – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर शहरी कोर कमेटी की अहम बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासलू,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल उपस्थित हुए।इस अवसर पर वेस्ट हल्के में चुनावों को लेकर वृस्तित चर्चा की गई और वेस्ट विधानसभा में पार्टी की जीत के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना कर पार्टी जालंधर वेस्ट का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे।राकेश राठौर ने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति,आम लोग सरकारी तानाशाही से तंग आ चुके है और इस बार वेस्ट हल्के से भाजपा का परचम लहरा कर पूरे प्रदेश में आप पार्टी की नींव हिला देंगे।सुशील रिंकु ने कहा कि अब आप एवं कांग्रेस के गठबंधन की नूरा कुश्ती नही चलेगी और वेस्ट हल्के के लोग उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। केडी भंडारी ने कहा की केवल भाजपा ही जालंधर वेस्ट मे विकास के द्वार खोल कर गुंडागर्दी,बदहाली को ठीक कर सकती है।इस मौके पर शीतल अंगुराल ने कहा कि वेस्ट मे आप की सत्ता व कांग्रेस के विपक्ष वाले गठजोड़ ने आयुष्मान व आवास योजना के जो काम रुकवाये है वे भाजपा का प्रतिनिधि आने पर पूरे होंगे।उन्होंने कहा कि वेस्ट उप चुनाव में पार्टी की जीत पक्की है।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,नॉर्थ हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *