सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व हिंदी दिवस मनाया। जिसमें हिंदी महोत्सव मेले के तहत हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, कविता लेखन और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

शाखा निदेशकों और प्राचार्यों ने हिंदी भाषा के महत्व और हिंदी में लिखने और बोलने की आवश्यकता पर ज़ोर देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने हिंदी दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की और उम्मीद जताई कि विद्यार्थी हिंदी को जीवित रखेंगे और हिंदी भाषा और साहित्य के प्रसार में योगदान देंगे।

About admin

Check Also

ऐतिहासिक कानूनी मील का पत्थर: अमृतसर की विशेष लोक अदालत में एक ही दिन में 6.77 करोड़ रुपये से अधिक का निपटारा

अमृतसर, पंजाब मक्कड़— असाधारण न्यायिक प्रभावशीलता और जन कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *