Breaking News

आई.के.जी पी.टी.यू के दो अधिकारी सेवानिवृत

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुज़राल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के दो अधिकारी 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हो गए! इन अधिकारियों में यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरविंदर पाल सिंह एवं डिप्टी रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल) राजिंदर डोगरा शामिल हैं! दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर यूनिवर्सिटी में सेवामुक्ति समारोह का आयोजन किया गया! समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल मुख्य अतिथि रहे, जबकि रजिस्ट्रार डा. एस.के.मिश्रा विशेष अतिथि रहे!

कुलपति प्रो (डा) मित्तल ने दोनों अधिकारियों को सेवानिवृति के बाद अगले पड़ाव में आगे बढ़ने के लिए शुभ कामनाएं दीं! रजिस्ट्रार डा. मिश्रा ने दोनों अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों में किये गए बेहतर कार्यों को याद किया एवं उनके बेहतर भविष्य की कामना की! इस दौरान हुए ओपन हाऊस में यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर परीक्षाएं डा.परमजीत सिंह, वित्त अधिकारी डा.सुखबीर सिंह वालिया ने दोनों अधिकारियों से जुड़े अनुभव सांझे किये! स्वागत भाषण डिप्टी रजिस्ट्रार एच.आर डा. नित्या शर्मा ने रखा! समारोह का आयोजन यूनिवर्सिटी के मानव संसाधन विभाग की तरफ से किया गया! मंच संचालन डिप्टी रजिस्ट्रार जन सम्पर्क रजनीश शर्मा ने किया! इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डीन डा. आर.पी.एस.बेदी, डा.बलकार सिंह, डा. हितेश शर्मा, डा. सतबीर सिंह एवं अन्य अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे!

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *