Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने इंटर-कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता तृतीय स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी शैक्षणिक,सांस्कृतिक गतिविधियों में तो मेहनत करते हुए कॉलेज को गौरवान्वित करते ही है खेलों में भी वे‌ किसी से पीछे नहीं है। एपीजे कॉलेज के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा दोआबा कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।बी डिजाइन 7th सेमेस्टर के ऋभव बत्रा,बीबीए 5th सेमेस्टर के सार्थक गुप्ता,बीवाक सेमेस्टर 1st के ईशान कलसी, बीबीए सेमेस्टर 1 के श्रेयांश चौहान,बीबीए सेमेस्टर 5 के कृष कोहली,बीवाक सेमेस्टर 5 के आशीष नारंग ने इसमें भाग लिया।

ऋभव बत्रा एवं सार्थक गुप्ता को यूनिवर्सिटी ने अपनी टीम के लिए चयनित किया है। डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह खेलों में सक्रिय प्रतिभागिता करते हुए अपने उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करें।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *