पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य रविंदर कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरजिंदर भाटिया (प्राचार्य के o वि o 3) थे। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सबका स्वागत करके पुरस्कार को सफलता का परिणाम बताया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित भी किया। मुख्य अतिथि हरजिंदर भाटिया ने सलाना गतिविधियों, कक्षा के टॉपर, संगीत और कला के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने भाषण में भाटिया ने सभी को बधाई देकर, कौशल विकास करने के लिए प्रेरित भी किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह गीत, एकल गान, शिव तांडव, भांगडा की सुंदर प्रस्तुति करके बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। उपप्राचार्य उग्रमोहन यादव ने प्रतिभाग करने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *