जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आगरा, मथुरा, वृन्दावन का ट्रिप आयोजित किया गया। यह ट्रिप 5 दिन का था। इस ट्रिप में 29 छात्राएं शामिल थी। छात्राओं ने आगरा में ताजमहल, आगरा का किला, मथुरा-वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, बरसाना, गोकुल, रमन रेति, राधा वल्लभ, निधि वन, प्रेम मंदिर व इस्कॉन मंदिर का दौरा किया। छात्राओं ने इस ट्रिप में ऐतिहासिक के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए। इस ट्रिप के आयोजन के लिए छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का धन्यवाद किया। ट्रिप पर डॉ. सीमा खन्ना व संगीता भंडारी भी छात्राओं के साथ थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera