दर्शन अकादमी, जालंधर में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पावन पर्व, राममय हुआ पूरा प्रांगण

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी में विजयादशमी (दशहरा) का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और विद्यार्थियों के ओजस्वी भाषणों से हुई, जिसमें वक्ताओं ने दशहरा पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई सजीव और अद्भुत रामलीला रही।

नन्हें कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट अभिनय कला से ऐसा समां बांधा कि मानो साक्षात त्रेतायुग जीवंत हो उठा हो। इस मनमोहक प्रस्तुति के अंतर्गत विभिन्न मुख्य प्रसंगों का मंचन किया गया जिनमें राम वनगमन, माता सीता का हरण, अंगद-रावण संवाद, राम-रावण युद्ध और अंत में रावण वध का मंचन किया। रावण वध के पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक और ऊर्जावान डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर उत्सव के आनंद को द्विगुणित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, आज्ञाकारिता और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

About newsadmin

Check Also

“ब्रेन फ़ूड्स और हेल्दी लाइफस्टाइल” पर हेल्थ अवेयरनेस लेक्चर ऑर्गनाइज़ किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- होम साइंस डिपार्टमेंट ने लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की NSS …