केएमवी ने मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का किया आयोजन

मानव अधिकार सामाजिक विकास का मौलिक आधार: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पॉलिटिकल साइंस विभाग, ह्यूमन राइट्स विभाग, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, एनएसएस विभाग एवं अंग्रेज़ी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मानवाधिकार दिवस मनाया गया. इस संबंध में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए छात्राओं ने मानवाधिकारों को परिभाषित करते हुए जागरूकता फैलाई. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान विस्तार सहित मानव अधिकारों के बारे में चर्चा कर इन्हें सामाजिक विकास का मौलिक आधार कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी को एक दूसरे के अधिकारों का सम्मान करते हुए सुदृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सही अर्थों में मानव अधिकारों को अपनाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, आशिमा साहनी, अध्यक्षा, पॉलिटिकल साइंस विभाग एवं डॉ. इकबाल सिंह के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *