Breaking News

शक्ति पार्क मंदिर एवं मुक्तेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

जालंधर/परवीन – जालंधर स्थित शक्ति पार्क मंदिर तथा मुक्तेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया।पूरे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन में लीन रहे। विशेष संकीर्तन एवं पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंडित मनोज शास्त्री जी ने किया। उनके द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण और कथा-प्रवचन से वातावरण भक्तिमय हो गया।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन क्षण का उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण कर भक्तों ने आनंद लिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *