मॉडल टाउन नॉर्थ वेलफेयर सोसाइटी रजि. ने प्रधान जे.बी सिंह चौधरी का जन्मदिवस खून दान कैंप लगाकर किया सार्थक

जालंधर (अरोड़ा) : मॉडल टाउन नॉर्थ वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड के मेंबरों ने मॉडल टाउन पार्क में जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान सोसाइटी के प्रधान व पूर्व मल्टीप्ल काउंसिल चेयरमैन,एंबेसडर ऑफ़ गुडविल लायन जे बी सिंह चौधरी के जन्म दिवस पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों हेतु विशाल खून दान कैंप लगाकर उनके जन्मदिन को सार्थक बनाया। यह कैंप लायंस क्लब जालंधर व पटेल हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान समाज सेवक हरभजन सिंह सैनी ने किया व प्रधान जे.बी सिंह चौधरी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे पार्क को सुंदर बनाने के प्रयासों को भी सारहा।

इस मौके गेस्ट ऑफ़ ऑनर पार्षद अरुण अरोड़ा,उद्योगपति नरेश सहगल जगदंबे इंडस्ट्रीज,उद्योगपति सुनील शर्मा,कांग्रेसी नेता जीत रतन खेड़ा व सुदेश विज थे। प्रधान जे बी सिंह चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी का आभार प्रकट किया जिन्होंने खून दान कैंप के माध्यम से उनके जन्म दिवस को सही अर्थों में यादगार बनाया।एम पी सिंह बिनाका ने कविता के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने हेतु प्रकाश डाला। महिलाओं ने तंबोला खेल कर भी खूब मनोरंजन किया।

इस मौके खून दानियों को प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। वाइस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू,सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा ने कहा की चौधरी का संपूर्ण जीवन ही मानवता की सेवा को समर्पित है,इसी को देखते हुए उनके जन्म दिवस पर इस कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके सुरेंद्र कौर चौधरी,अश्विनी मल्होत्रा,नरेंद्र कांसरा,जे पी एस सिद्धू,खुशपाल सिंह,अरुण वशिष्ठ,जगन्नाथ सैनी,सुधीर कपूर,डॉ.अमरजीत सैनी,मोहित सलूजा,ए के बहल,सेवा सिंह,हर्षवर्धन शर्मा,रमेश कुमार कश्यप, गुलशन अरोड़ा,ईंजी गुरदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह ठुकराल,अवतार सिंह, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

युद्ध नशे के विरुद्ध ’; युवाओं को किताबों से जोड़ने के लिए जिले में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेगी लाइब्रेरिया

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Fatal error: Uncaught TypeError: call_user_func_array(): Argument #1 ($callback) must be a valid callback, function "wp_print_speculation_rules" not found or invalid function name in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php:324 Stack trace: #0 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #1 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #2 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(3208): do_action() #3 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/footer.php(34): wp_footer() #4 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(810): require_once('...') #5 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(745): load_template() #6 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #7 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/single.php(121): get_footer() #8 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template-loader.php(106): include('...') #9 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-blog-header.php(19): require_once('...') #10 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/index.php(17): require('...') #11 {main} thrown in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php on line 324